diwali horizontal

रजत जयन्ती  वार्षिकोत्सव पर बच्चों ने कार्यक्रम में मचाया धमाल

0 224

जनपद कन्नौज : के नदसिया गांव में  बीती रात वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के छोटे भैया बहनों ने कार्यक्रम में भाग लिया  फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया  विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मन्दिर नदसिया में रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में छोटे छोटे बच्चों द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए  जिसमें  गीत, नाटक, प्रहसन , लोकगीत प्रस्तुत किये गये। बालक अंशुल,ओम, सुधांशु, उत्तम द्वारा देश में व्याप्त बेरोजगारी,भ्रष्टाचार पर नाटक प्रस्तुत किया गया।

जिसे लोगों द्वारा खूब सराहा गया। बालिका दीक्षा, अंजली, शिवानी, जान्हवी द्वारा सीता स्वयंवर नाटक प्रस्तुत किया गया। लक्ष्मण परशुराम संवाद लोगों के आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहा। इससे पूर्व कन्नौज नगरपालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्निहोत्री उर्फ वन्दे मातरम द्वारा फीता काट कर उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में लोगों की भारी भीड़ रही। विद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर चुके छात्रों को भी सम्मानित किया गया।सम्मान पाने वालो में अभिषेक द्विवेदी, यदुनेश द्विवेदी,गौरव द्विवेदी,शताक्षी ,अंकित द्विवेदी प्रमुख रहे।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विवेक पाठक,प्रताप मिश्रा,प्रधानाचार्य कौशलेंद्र सिंह चौहान,पवन अवस्थी,श्याम बिहारी अवस्थी मौजूद रहे। विद्यालय के बाल कलाकारों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.