diwali horizontal

आरएमएल में बच्ची का किया सफल कांक्लियर इंप्लांट सर्जरी

0 101

लखनऊ। डा.राम मनोहर लोहिया आयुवर््िाज्ञान संस्थान के डाक्टरों ने मंगलवार को चार साल की बच्ची का कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी करने में सफलता हासिल की। जिसे संस्थान की निदेशक डॉ.सोनिया नित्यानंद के नेतृत्व में किया गया।ज्ञात हो अयोध्या की रहने वाली बच्ची जिसके दोनों कानों से सुनने की क्षमता काफी कम हो गई थी और परिणामस्वरूप बोलने में असमर्थता थी। इस सर्जरी के लिए वित्तीय सहायता आंशिक रूप से मुख्यमंत्री कोष और आंशिक रूप से इंडियन ओवरसीज बैंक के सीएसआर फंड द्वारा सहायता प्रदान की गई थी। सर्जिकल टीम में डॉ.अमित केशरी (एसजीपीजीआई लखनऊ से मेंटर सर्जन) और डॉ.आशीष चंद्र अग्रवाल (एसोसिएट प्रो.ईएनटी)डॉ. तेजस्वी गुप्ता और डॉ.आकांक्षा शामिल थे। वहीं डॉ. एसएस नाथ सलाहकार एनेस्थेटिस्ट थे। डॉ. सोनिया नित्यानंद ने बताया कि संस्थान का लक्ष्य बधिर बच्चों के लिए कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी शुरू करना था।जिसके लिए ईएनटी विभाग से डॉ.आशीष अग्रवाल को प्रशिक्षण के लिए एसजीपीजीआईएमएस भेजा गया था। वर्तमान में संस्थान कॉक्लियर प्रत्यारोपण के लिए प्रतीक्षारत बच्चों को नि:शुल्क प्रत्यारोपण उपलब्ध कराने के लिए वित्तीय सहायता के लिए प्रयासरत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.