diwali horizontal

चोरी के मोबाइल खरीदने वाले आरोपी को चौक पुलिस ने गिरफ्तार कर 21 मोबाइल बरामद किए

0 64

चोरी के मोबाइल खरीदने वाले आरोपी को चौक पुलिस ने गिरफ्तार कर 21 मोबाइल बरामद किए

लखनऊ: चौक पुलिस ने मोबाइल की दुकान से चोरी किए गए मोबाइल खरीदने वाले आरोपी अजमत अली उर्फ मन्टू को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 21 चोरी के मोबाइल बरामद किए। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त लखनऊ अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देश और अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।पुलिस उपायुक्त पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव और अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिमी धनंजय सिंह कुशवाहा के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त चौक राजकुमार सिंह की देखरेख में प्रभारी निरीक्षक चौक नागेश उपाध्याय की टीम ने आरोपी को लाजपत नगर की ओर जाने वाली गली से गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से इमामगंज चौराहा, घौसी टोला, थाना नानपारा, जनपद बहराइच का निवासी है और वर्तमान में बरौरा सोना भट्टा, हुसैनबाड़ी, थाना ठाकुरगंज में रहता है।मामला 11 अक्टूबर 2025 का है, जब मोहम्मद अरशद जाहूर ने चौक थाना में तहरीर देकर बताया कि उनकी मोबाइल की दुकान “जाहूर टेलीकम्युनिकेशन” से लगभग 70-80 मोबाइल फोन चोरी हो गए थे। इसके साथ ही दुकान से उनके क्रेडिट एवं डेबिट कार्ड और लगभग 20,000 रुपये नगद भी चोरी हो गए थे। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 258/2025 धारा 317(2)/317(5)/331(4) बीएनएस के तहत आरोपी की गिरफ्तारी और माल बरामदगी के लिए टीम गठित की।अजमत अली के कब्जे से चोरी के 21 नए मोबाइल (बिना डिब्बे के) और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल Honda, साइन नंबर MP 04 ZL 3853 बरामद हुई। आरोपी पर पहले भी थाना इटौंजा, लखनऊ में मुकदमा संख्या 134/2023 धारा 395/412 के तहत दर्ज है।गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक चौक नागेश उपाध्याय, उपनिरीक्षक सुधीर कुमार, उपनिरीक्षक लवलेन्द्र कुमार सिंह और कांस्टेबल विनोद कुमार, अजीत कुमार तथा अमित कुमार बंसल शामिल थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है और चोरी की बाकी घटनाओं के संबंध में भी जांच जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.