
शाहजहाँपुर आगामी नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत नगर मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह ने शनिवार को जी.एफ. कालेज में स्ट्रांग रूम एवं पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि ईवीएम हेतु स्टोरेज/स्ट्रांग रूम बनाए जाने दृष्टिगत जी.एफ. कालेज में हाल कक्षों का चयन कराया गया है। इसके अतिरिक्त पोलिंग पार्टी की रवानगी इसके मैदान से कराया जाना प्रस्तावित है। नगर मजिस्ट्रेट ने सभी संबंधित अधिकारियों को समस्त तैयारियां समय से पूर्ण किए जाने हेतु भी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां आयोग के अद्यतन आदेशों के अनुसार सुनिश्चित करायी जाएगी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने पुलिस के प्रबंधन के दृष्टिगत निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर सतीश चंद्रा, प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार अमित पाण्डेय भी मौजूद रहे।