diwali horizontal

पुलिस और पल्लवी पटेल में भारी झड़प!

0 49

पुलिस और पल्लवी पटेल में भारी झड़प!

 

लखनऊ: लखनऊ में पुलिस और पल्लवी पटेल के बीच झड़प हो गई है। पल्लवी UGC इक्विटी रेगुलेशन 2026 के समर्थन में सैकड़ों लोगों के साथ पैदल मार्च निकाल रही थीं। उनके साथ सैकड़ों महिलाएं इस मार्च में शामिल हैं। महिलाओं संग वह IT चौराहे से निकलीं और यहां से विधानसभा तक जाना था। मार्च के इर्द-गिर्द भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

मार्च जब रिजर्व पुलिस लाइन के पास से गुजरने लगा तो पुलिस ने पल्लवी पटेल को रोक दिया। वहां बड़ी-बड़ी कंटीली बैरिकेडिंग की गई थी। पल्लवी ने इस पर चढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने रोका। इस दौरान पुलिस और पल्लवी के बीच झड़प हो गई।

पल्लवी का कहना है कि

UGC इक्विटी रेगुलेशन 2026 को टालना आरक्षित और वंचित वर्गों के अधिकारों के साथ सीधा अन्याय है।

 

 

पल्लवी पटेल अपना दल (कमेरावादी) अध्यक्ष हैं। वर्तमान में इनका सपा के साथ गठबंधन है। पल्लवी कौशाम्बी की सिराथू विधानसभा सीट से विधायक हैं। पुलिस की सारी मान-मनौव्वल फेल हुई। अब पुलिस ने पल्लवी सहित सभी महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेना शुरू कर दिया।

कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया लेकिन पल्लवी को टस से मस नहीं कर पा रही है। वह सड़क पर ही लेट गई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.