
अहमदाबाद में 10वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या।
Ahmadabad Crime News:गुजरात के अहमदाबाद में सेवेंथ डे स्कूल में 8वीं कक्षा के एक छात्र ने 10वीं कक्षा के एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात मंगलवार दोपहर की है। देर शाम अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए करीब 2 हजारों लोगों की भीड़ ने बुधवार सुबह स्कूल का घेराव कर जमकर तोड़फोड़ की।
प्रिंसिपल समेत पूरे स्टाफ को पीटा सिंधी समुदाय के लोग, बजरंग दल, विहिप और एबीवीपी के कार्यकर्ता बुधवार सुबह स्कूल पहुंचे। स्कूल पहुंचते ही लोगों ने पहले तो स्कूल के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद रेलिंग कूदकर स्कूल के अंदिर दाखिल हो गए।
अंदर घुसते ही लोगों ने गार्ड, बस ड्राइवर्स को पीटना शुरू कर दिया। गुस्साई भीड़ ने पार्किंग में खड़ी बसों, कारों और दोपहिया वाहनों में भी जमकर तोड़फोड़ की। प्रिंसिपल और अन्य स्टाफ सदस्यों को भी जमकर पीटा। सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें स्कूल पहुंची। लेकिन, लोग इतने गुस्से में थे कि पुलिसकर्मियों के सामने ही पूरे स्टाफ को पीटते रहे।