diwali horizontal

टीम 11 की बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश

0 250

 

लखनऊ  :प्रदेश में प्रत्येक दशा में कोविड-19 के 01 लाख 50 हजार टेस्ट प्रतिदिन किए जाएं: मुख्यमंत्री

जनपद कानपुर नगर, वाराणसी, प्रयागराज तथा गोरखपुर में मेडिकल टेस्टिंग में वृद्धि करने के निर्देश

सभी जनपदों में वेंटीलेटर्स/एच0एफ0एन0सी0 को क्रियाशील रखा जाए,

इस सम्बन्ध में आज शाम तक शासन को रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए

कोविड अस्पतालों में डायलिसिस मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित करें,

हेपेटाइटिस-बी के
मरीजों के लिए प्रत्येक जनपद में डेडिकेटेड डायलिसिस मशीन की व्यवस्था की जाए

कोविड तथा नाॅन कोविड अस्पतालों में आॅक्सीजन के कम से कम 48 घण्टे के बैकअप की व्यवस्था रखने के निर्देश

सितम्बर माह में वेक्टरजनित रोगों के प्रकोप की अधिक सम्भावना के दृष्टिगत स्वच्छता एवं सेनिटाइजेशन कार्य में पूरी तत्परता बरती जाए

राजकीय कर्मियों की कार्यालयों में समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश

नहरों को रोस्टर के अनुरूप पूरी क्षमता से संचालित किया जाए

किसानों को खाद की उपलब्धता निरन्तर सुनिश्चित कराने के निर्देश

बाढ़ प्रभावित इलाकों में फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराते हुए किसानों को शीघ्र
मुआवजा वितरित किया जाए,

प्रभावित क्षेत्रों में मकान के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में
अनुमन्य राहत राशि का वितरण समयबद्ध ढंग से किया जाए

मुख्यमंत्री द्वारा मण्डलीय समीक्षा की जाएगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.