diwali horizontal

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 300 बेड के नए कोविड अस्पताल का किया उद्घाटन 

0 236
लखनऊ : सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कालेज में 300 बेड के नए कोविड-19 हॉस्पिटल और 500 बेड के बाल रोग चिकित्सालय का उद्घाटन कर दिया है। इसके साथ ही सीएम ने बीएसएल थ्री लैब, गेस्ट हाउस और 100 सीटेड ब्‍वायज हॉस्टल का भी उद्घाटन किया। सीएम तीन  दिवसीय दौरे पर शनिवार से गोरखपुर में हैं।
मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी ब्लाक में 200 बेड का कोविड अस्पताल पहले से है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक अलग 300 बेड का कोविड अस्पताल का निर्माण किया है। इसमें 200 बेड का लेवल-टू वार्ड है। इसके अलावा 100 बेड की वेंटिलेटर यूनिट है जिसमें गंभीर मरीजों का इलाज होगा। इसका संचालन शुरू होने के साथ ही बीआरडी में कोरोना वार्ड के बेड की संख्या 500 हो गई है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.