diwali horizontal

सीएम योगी ने दी प्रदेशवासियों को नववर्ष की बधाई

0 173

मुख्यमंत्री योगी ने दी प्रदेशवासियों को नववर्ष की बधाई और कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं तथा नौजवानों की प्रगति और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2021 के शुभारम्भ के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की मंगल कामना करते हुए नववर्ष पर कार्यक्रमों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन करने की अपील की है।

मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश को देश का एक विकसित और अग्रणी राज्य बनाने के लिए गम्भीरता से कार्य कर रही है। आज यहां जारी एक शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश को समृद्धि एवं विकास के रास्ते पर ले जाने के राज्य सरकार के प्रयासों को नये वर्ष में और गति मिलेगी। सीएम कहा कि राज्य की प्रगति के लिए अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं, जिनसे प्रदेश की जनता का जीवन स्तर निरन्तर बेहतर हो रहा है।

‘मिशन शक्ति अभियान’

योगी ने कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं तथा नौजवानों की प्रगति और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के उद्देश्य से ‘मिशन शक्ति अभियान’ संचालित किया जा रहा है। रोजगार, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण तथा अप्रेन्टिसशिप के माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार तथा स्वरोजगार के विशेष अवसर सृजित करने के लिए ‘मिशन रोजगार अभियान’ क्रियान्वित किया जा रहा है। किसान कल्याण तथा किसानों की आमदनी दोगुनी करने के उद्देश्य से जनवरी, 2021 के प्रथम सप्ताह में ‘किसान कल्याण मिशन’ का शुभारम्भ किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने नववर्ष के अवसर पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन करने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.