
CM योगी जी का ऐलान यूपी बना उड़ान का हब!
CM adityanath Yogi on Uttar Pradesh: सीएम योगी ने लखनऊ में कहा कि यूपी में अब 21 एयरपोर्ट हैं। अब हमारा प्रदेश बीमारू राज्य से बाहर निकलकर देश का ग्रोथ इंजन बना है। जीएसटी रिफॉर्म के परिणाम दिखने लगे हैं। यह अब तक का सबसे बड़ा टैक्स रिफॉर्म है। यह पीएम नरेंद्र मोदी का दीपावली गिफ्ट भी है

2017 में जीएसटी लागू होने से पहले व्यापारी और आम लोग परेशान होते थे।सरकार ने कृषि उपकरण पर टैक्स 5 प्रतिशत या खत्म किया है। इससे किसानों को फायदा होगा। दो पहिया वाहनों, नोट बुक और स्टेशनरी पर भी टैक्स कम किया है। व्यापार में आसानी के लिए पंजीकरण ऑटो अपडेट और रिफंड की भी आसान व्यवस्था की है।
इस साल पांच महीने में 10 लाख करोड़ का जीएसटी कलेक्शन हुआ है। एक करोड़ 51 लाख लोग टैक्स दे रहे हैं। टैक्स कम करने से घरेलू उत्पाद की खपत बढ़ेगी। इससे व्यापार बढ़ेगा और रोजगार का सृजन होगा। साथ ही अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
कृषि यंत्रों पर स्लैब कम होने से सबसे ज्यादा फायदा यूपी के किसानों को होगा। 2500 रुपए के फुटवियर पर जीएसटी घटाकर 5 फीसदी किया है। इससे आगरा के फुटवियर बिजनेस को फायदा होगा। 2500 रुपए से कम के रेडीमेड कपड़े पर जीएसटी 5 फीसदी किया है। इससे यूपी में कपड़ा कारोबार को फायदा होगा। देश की जीडीपी में 2 लाख करोड़ की वृद्धि होगी। उसी अनुपात में यूपी की जीडीपी भी बढ़ेगी।