diwali horizontal

सीएम योगी ने अपने हांथो से बच्चो को पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।

0 151

लखनऊ : पोलियो के खिलाफ अभियान की रविवार से शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीरांगना अवंती बाई महिला अस्पताल में बच्चों को अपने हाथ से पोलियो का ड्रॉप पिलाकर शुभारंभ किया प्रदेश के सभी जिलों में होगी अभियान की शुरूआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कानून मंत्री बृजेश पाठक मौजूद अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद भी कार्यक्रम में मौजूद डीजी हेल्थ साथ में मौजूद सीएम ने अपने हांथो से कई बच्चो को पोलियो की खुराक पिलाई। प्रदेश में नवजात से लेकर पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को सुरक्षा की डोज से कवर किया जाएगा।

ऐसे में करीब तीन करोड़ 40 लाख बच्चे राज्यभर में हैं। इन बच्चों को दवा पिलाने के लिए एक लाख 10 हजार पोलियो बूथ बनाए गए वही डोर.टू.डोर अभियान के लिए 69 हजार टीमों का गठन किया गया है। वहीं तीन लाख 30 हजार वैक्सीनेटर, 23,000 सुपरवाइजर्स, 6,500 ट्रांजिट टीम व 1,700 मोबाइल टीमों का गठन किया गया है।सीएम का ब्यान मुख्यमंत्री ने कहा कि पोलियो का खतरा अभी टला नहीं है। पड़ोसी मुल्कों के बच्चे बीमारी की गिरफ्त में आ रहे हैं। ऐसे में यहां भी लोगों को सतर्क रहकर अपने बच्चो को पोलियो की खुराक पिलाये और पोलियो से मुक्ति पाए

वही मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कोरोना को लेकर दिल्ली सरकार की व्यवस्था पर उठाए सवाल। कहा कि यूपी में दिल्ली से कई गुना आबादी है। यहां सिर्फ साढ़े आठ हजार के करीब वायरस से मौत हुई। वहीं पौने दो करोड़ की आबादी वाली दिल्ली में 10 हजार से ज्यादा वायरस ने जान ले ली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.