diwali horizontal

स्वदेशी ऐप कू पर भी सीएम योगी का जलवा

0 251

उत्तर प्रदेश :  के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता सोशल मीडिया पर दिन प्रतिदिन तेजी से बढ़ती जा रही है। आज स्वदेशी ऐप कू पर उनके फॉलोवर की संख्या वन मिलियन पहुंच गई है।

योगी आदित्यनाथ का अकाउंट कू पर फरवरी 2021 में खुला था। 4 महीने में ही उनके 10 लाख फॉलोअर्स हो गए हैं। उधर, ट्विटर पर भी योगी आदित्यनाथ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से कई साल बाद आने के बाद भी फॉलोवर्स की संख्या में उनसे काफी आगे निकल गए हैं। अखिलेश यादव ट्विटर पर जुलाई 2009 में ही आ गए थे जबकि योगी आदित्यनाथ सितंबर 2015 में ट्विटर पर आए। फिलहाल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टि्वटर पर अखिलेश यादव से 47000 फॉलोअर्स आगे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.