diwali horizontal

सीएमओ ने एमओआईसी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की वार्ता

0 180
अमेठी : जिलाधिकारी अरुण कुमार के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर.एम. श्रीवास्तव ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से समस्त एमओआईसी से वार्ता किया। जिलाधिकारी द्वारा प्रतिदिन मुख्य चिकित्सा अधिकारी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी एमओआईसी से वार्ता करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके क्रम में सोमवार को सीएमओ द्वारा सभी एमओआईसी से वार्ता कर जोनल कंट्रोल रूम के माध्यम से होम आइसोलेट मरीजों की निगरानी रखने एवं मरीजों को एंबुलेंस उपलब्ध कराने, सर्विलांस टीम द्वारा डोर टू डोर सर्वे, मरीजों को दवाइयां, सहित कोविड को लेकर अन्य बिंदुओं पर समीक्षा किया एवं आवश्यक निर्देश दिए।
Leave A Reply

Your email address will not be published.