diwali horizontal

लखनऊ में सर्दी का प्रचंड जारी, बर्फीली हवा चली!

0 94

लखनऊ:   लखनऊ में रविवार रात से ही बर्फीली हवा चल रही है। सुबह हवाएं तेज हो गईं, जिससे शीतलहर जैसा अहसास हुआ। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई। सुबह के समय धुंध और कोहरा भी छाया रहा। रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास बना रहा।

लखनऊ में तापमान में गिरावट के बीच ठंड में तेजी से इजाफा हुआ है।

  उत्तर प्रदेश में ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है। घना कोहरा लोगों को परेशान करेगा। सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज होगी। बनारस आगरा बरेली मेरठ मुजफ्फरनगर के साथ पश्चिमी यूपी में आज घना कोहरा का अलर्ट है।

रविवार को ठंड का असर रहा, जब सुबह कोहरे की चादर ने सूरज की किरणों को दिनभर छुपाए रखा। हल्की धूप का एहसास केवल कुछ देर के लिए हुआ, लेकिन सर्द हवाओं ने लोगों को गरम कपड़ों में लिपटने पर मजबूर कर दिया।

दिन का तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहा। रात का पारा 13.4 डिग्री पर थमा, लेकिन मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज होगी। इससे पूस की रात और सर्द हो सकती है। सोमवार को लखनऊ में दिन का तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

रविवार को सुबह-सुबह लखनऊ की सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। दोपहर बाद से ही गाड़ियों की हेडलाइट्स जलती रहीं। लोगों ने दिसंबर के आखिर में थोड़ी ठंड का अनुभव किया। अगले दो दिन रात में सर्दी बढ़ सकती है

Leave A Reply

Your email address will not be published.