diwali horizontal

सर्किट हाउस में संपन्न हुआ  महिला चौपाल व महिला जन सुनवाई

0 106
अयोध्या। जनपद के सर्किट हाउस में संपन्न हुआ राज्य महिला आयोग की सदस्या इंद्र वास सिंह की अगुवाई में महिला चौपाल व महिला जन सुनवाई का कार्यक्रम। जन सुनवाई के दौरान इंद्र वास सिंह नें प्रत्येक समस्या पर संबंधित अधिकारियों से बात भी करी। प्रधान मंत्री आवास को ले कर घूस मांगने का प्रकरण भी सामने आया तो इंद्र वास सिंह ने सीडीओ अनीता यादव को इसकी जानकारी दी और दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने को भी कहा।
सुनवाई में 22 प्रार्थना पत्र आए जिन पर उपयुक्त कार्यवाही करी गई। जन सुनवाई में सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण रिचा वर्मा ने हिस्सा लिया और समस्याओं को सुना। सुनवाई के बाद इंद्र वास सिंह और श्वेता राज सिंह ने सोहावल में कुछ महिलाओं की समस्याओं को सुना और एसडीएम के सामने पीड़ित महिलाओं को पेश भी कराया।
कार्यक्रम के अंत में आयोग की सदस्या इंद्र वास सिंह वा राष्ट्रीय महिला आयोग की रिसोर्स पर्सन श्वेता राज सिंह द्वारा किया गया सर्किट हाउस में पौधरोपण।
Leave A Reply

Your email address will not be published.