diwali horizontal

*कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि -दुनिया की कोई भी शक्ति आपको किसान हित का सवाल उठाने से रोक नहीं सकती।*

0 168

*कांग्रेस की गाय बचाओ-किसान बचाओ पदयात्रा ललितपुर में हुई आज शुरू*

*प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पहुंचे ललितपुर, पुलिस की नाकेबंदी को धता बताकर पहुंचे कई कांग्रेस नेता*

*पदयात्रा में राष्ट्रीय सचिव रोहित चैधरी, बाजीराव खाड़े, पूर्व मंत्री प्रदीप आदित्य जैन, महासचिव राहुल राय, किसान कांग्रेस अध्यक्ष शिवनारायण परिहार समेत कई नेता शामिल*

*गाय की अस्थियां घड़े में लेकर पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे थे अजय कुमार लल्लू*

*ललितपुर से चित्रकूट तक जाएगी पदयात्रा, बुंदेलखंड के हर जिले से होकर जाएगी पदयात्रा*

*पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू, राष्ट्रीय सचिव श्री रोहित चैधरी, श्री बाजीराव खाड़े, पूर्व सांसद श्री प्रदीप जैन, उपाध्यक्ष श्री योगेश दीक्षित समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।*

*देर सायं तक पुलिस की हिरासत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी सहित सैंकड़ों कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता*

लखनऊ : कांग्रेस महासचिव  प्रियंका गांधी ने आज ट्वीट करके कहा कि -उप्र कांग्रेस के प्रिय सिपाहियों, आप खेती किसानी की दुर्दशा उजागर करने और गौवंश के साथ हो रहे अनाचार का पर्दाफाश करने के लिए पदयात्रा निकाल रहे हैं। आप ‘गाय-बचाओ-किसान-बचाओ का नारा बुलंद कर रहे हैं। दुनिया की कोई भी शक्ति आपको किसान हित का सवाल उठाने से रोक नहीं सकती। कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्व घोषित गाय बचाओ-किसान बचाओ पदयात्रा आज ललितपुर से शुरू हुई। प्रदेश अध्यक्ष  अजय कुमार लल्लू सहित पुलिस की नाकेबंदी को धता बताकर कई कांग्रेस नेता ललितपुर पहुंचे। ललितपुर से चित्रकूट तक जाने वाली पदयात्रा बुंदेलखंड के हर जिले से होते हुए गुजरेगी।

पदयात्रा में राष्ट्रीय सचिव  रोहित चैधरी, श्री बाजीराव खाड़े, पूर्व मंत्री श्री प्रदीप जैन आदित्य, प्रदेश महासचिव श्री राहुल राय, किसान कांग्रेस अध्यक्ष श्री शिवनारायण परिहार समेत कई वरिष्ठ नेता एवं सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे। गाय की अस्थियां घड़े में लेकर श्री अजय कुमार लल्लू जी पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। पूर्व घोषित कार्यक्रम के बावजूद प्रदेश की योगी सरकार के इशारे पर पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू, राष्ट्रीय सचिव श्री रोहित चैधरी, श्री बाजीराव खाड़े, पूर्व सांसद श्री प्रदीप जैन, उपाध्यक्ष श्री योगेश दीक्षित समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। देर सायं तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी सहित सैंकड़ों कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता पुलिस की हिरासत में हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पदयात्रा का नेतृत्व करते हुए कहा कि गौशालाओं में गायों की स्थिति सुधारो। गौशालाओं में चारे के अभाव में, सर्दी के चलते गायें मर रही हैं? इस पर रोक लगना चाहिए। गौशालाओं के नाम पर आया करोड़ों रुपया कहां गया? एक तरफ गौशालाओं में गायों की स्थिति खराब है, दूसरी तरफ किसान परेशान है? क्या योगी आदित्यनाथ जी की सरकार से ये सवाल पूछना गुनाह है? आखिर ये तानाशाही क्यों? योगी नहीं चाहते कि गाय बचाओ, किसान बचाओ का नारा जन – जन तक पहुंचे? भाजपा का गाय प्रेम का ढांेग आम जनता तक पहुंचे, इसीलिए आज कांग्रेस पार्टी की गाय बचाओ-किसान बचाओ पदयात्रा को पुलिस ने लाठी के बल पर रोका और कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.