
लखनऊ : देश में पेट्रोल और डीज़ल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस महिला प्रकोष्ट की अध्यक्ष समेत दर्जन कार्यकर्ताओं ने लखनऊ के सदर तहसील में धरना दिया। धरने पर बैठी महिलाओं ने ताली-थाली बजाकर सरकार से की महंगाई कम करने की मांग थाली लेकर केंद्र सरकार का विरोध किया इस दौरान कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ममता चौधरी ने कहा कि देश में हर एक चीज महंगी होती जा रही है

चाहे वह एलपीजी गैस हो या फिर पेट्रोल डीजल के दामों पर सरकार पूरी तरह से मौन बैठी हुई है वहीं ट्रेनी एसडीएम और कांग्रेस महिलाओं के बीच झड़प भी हुई। हालांकि मामले को शांत करने के बाद ममता चौधरी ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही महंगाई कम नहीं हुई तो प्रदेश में बड़ा आंदोलन करेंगे।