
रायबरेली में कांग्रेस का हल्लाबोल।
Raebareli News:रायबरेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन की पक्षपातपूर्ण कार्यवाही के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में जुटे कांग्रेसियों ने डीएम कार्यालय के बाहर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए जमकर हंगामा काटा। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का पुतला फूंकने पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया गया,
जबकि राहुल गांधी का काफिला रोके जाने और उनका पुतला फूंकने जैसी घटनाओं पर कोई कार्रवाई तक नहीं की गई।
कांग्रेसी नेताओं ने सवाल उठाया – “आखिर मंत्री का पुतला फूंकने पर मुकदमा और राहुल गांधी का पुतला फूंकने पर चुप्पी क्यों?” इसे कांग्रेसियों ने प्रशासन का दोहरा चेहरा और भा