diwali horizontal

इटावा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान, भाजपा पर निष्पक्ष चुनाव को बाधित करने का आरोप

0 68

इटावा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान, भाजपा पर निष्पक्ष चुनाव को बाधित करने का आरोप

लखनऊ: लोकतंत्र में चुनाव की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि चुनाव ही वह रास्ता है जिससे बिना हिंसा के सत्ता परिवर्तन संभव होता है और प्रत्येक नागरिक को बराबरी का अधिकार मिलता है। लेकिन आज देश में निष्पक्ष चुनाव कराना बड़ी चुनौती बन गया है। प्रदेश और देश की सत्ता में काबिज भाजपा पर आरोप है कि उसने चुनाव आयोग की मिलीभगत कर चुनावी प्रक्रिया को सत्ता के हाथों का औजार बना दिया है। इसी संदर्भ में जननायक राहुल गांधी की अगुवाई में बिहार में हाल ही में संपन्न ‘‘वोट अधिकार यात्रा’’ ने चुनावी भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की और ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ का नारा देशभर में चर्चा का विषय बन गया।राहुल गांधी के इस नारे ने भाजपा और चुनाव आयोग की कथित मिलीभगत के खिलाफ लोगों में जागरूकता पैदा की, जिससे भाजपा नेताओं में बौखलाहट देखी गई। आरोप है कि इसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देशभर में कांग्रेस कार्यालयों पर हमले किए। लोकतांत्रिक भारत के इतिहास में ऐसी घटना पहले कभी नहीं हुई। जनपद इटावा में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिला कार्यालय में घुसकर पत्थरबाजी और तोड़फोड़ की, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चोटें आईं। आश्चर्य की बात यह रही कि पुलिस ने हमलावरों की जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।घटना के संज्ञान में आने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय इटावा जिला कारागार पहुंचे। वहां उन्हें कार्यकर्ताओं से मिलने नहीं दिया गया, जिससे नाराज होकर वे जेल के बाहर धरने पर बैठ गए। उनकी उपस्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आवाज बुलंद की और दबाव बनने पर पुलिस ने सभी गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया। इसके बाद आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक सम्मान समारोह आयोजित कर जेल से रिहा हुए कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया गया। समारोह में जिला और शहर कांग्रेस कमेटी इटावा के अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, मोहम्मद राशिद, पूर्व अध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पल्लव दुबे, कोमल सिंह कुशवाहा, पीसीसी सदस्य प्रशांत तिवारी, शोएब रिजवी, आसिफ जरदान, सचिन शंखवार समेत गिरफ्तार कार्यकर्ता अंबुज त्रिपाठी, करण सिंह राजपूत, मोहसिन, अमजद, अनुराग कर्ण, विपिन कुशवाहा आदि को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने तिरंगा पट्टिका पहनाकर और मिष्ठान देकर सम्मानित किया।समारोह में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने जिस साहस और संघर्ष से भाजपा कार्यकर्ताओं का सामना किया, उसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आगे भी इसी तरह संघर्ष करते रहिए, हम कंधे से कंधा मिलाकर आपके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह तानाशाही पर उतरी है, लेकिन राहुल गांधी के नेतृत्व में हम लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए गांधीवादी तरीकों से संघर्ष जारी रखेंगे।अजय राय ने यह भी कहा कि भाजपा की नीतियाँ जनता की आवाज दबाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता निडर होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत हैं। यह कार्यक्रम लोकतंत्र को बचाने के लिए कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता और साहस का प्रतीक बन गया। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता आगे भी संघर्ष करेंगे और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.