diwali horizontal

झांसी में कांग्रेस का जोनल समीक्षा सम्मेलन सम्पन्न: संगठन सृजन अभियान के तहत 13 जनपदों की रिपोर्ट पेश, 2027 की तैयारी में जुटी पार्टी

0 45

झांसी में कांग्रेस का जोनल समीक्षा सम्मेलन सम्पन्न: संगठन सृजन अभियान के तहत 13 जनपदों की रिपोर्ट पेश, 2027 की तैयारी में जुटी पार्टी

झांसी,लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत शुक्रवार को झांसी में एक व्यापक जोनल समीक्षा बैठक और कार्यशाला का आयोजन किया। राजपूत रिजॉर्ट में आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में बुंदेलखंड क्षेत्र के 13 जनपदों के कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाग लिया और संगठन निर्माण की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।इस कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने सभी जिला अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों और कांग्रेस के ज़िला समन्वयकों से विस्तार से फीडबैक लिया। उन्होंने बूथ स्तर तक मजबूत ढांचा खड़ा करने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि “राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर तैयार कर रही है। यह केवल चुनाव की नहीं, बल्कि देश के संविधान की रक्षा की भी लड़ाई है।”उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाते हुए आह्वान किया कि “अब 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी का समय है। भाजपा सरकार से जनता परेशान है और कांग्रेस की ओर उम्मीदों से देख रही है। हमें उन उम्मीदों पर खरा उतरना है।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मेहनती और जमीनी कार्यकर्ताओं को ही संगठन में प्राथमिकता मिलेगी।इस दौरान कांग्रेस ने यह जानकारी दी कि पार्टी के संविधान में बदलाव कर पहली बार मंडल अध्यक्ष और मंडल कमेटियों का गठन किया गया है, जो 15 से 25 बूथों को मिलाकर बनाए गए हैं। यह कांग्रेस संगठन को अधिक चुस्त-दुरुस्त और परिणाममुखी बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है।झांसी जोन की इस समीक्षा बैठक में प्रदेश प्रभारी नीलांशु चतुर्वेदी, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, प्रदेश वार रूम प्रभारी संजय दीक्षित, मीडिया विभाग प्रभारी अंशू अवस्थी, पूर्व विधायक ब्रिजेन्द्र ब्यास डमडम महाराज, गयादीन अनुरागी, सोहेल अंसारी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने संगठन को और प्रभावशाली बनाने के लिए अपने विचार रखे।राष्ट्रीय सचिव नीलांशु चतुर्वेदी ने कहा कि “हम पूरी ताकत से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बताए मार्ग पर संगठन को खड़ा कर रहे हैं, जो 2027 में हमारी सफलता की नींव बनेगा।” वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने बुंदेलखंड में कांग्रेस की ऐतिहासिक भूमिका को याद करते हुए कहा कि “यह क्षेत्र हमेशा सच के साथ खड़ा रहा है और कांग्रेस के साथ फिर खड़ा होगा।”मीडिया संवाद के दौरान कांग्रेस प्रवक्ताओं को प्रशिक्षण भी दिया गया, जिसमें डिबेट कौशल, विषय आधारित रणनीति और जनसंवाद की तकनीक साझा की गई।झांसी जोन की यह कार्यशाला कांग्रेस के लिए केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि पार्टी को प्रदेश में फिर से मजबूती देने की दिशा में उठाया गया एक निर्णायक कदम साबित हो रही है। कांग्रेस अब बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन के पुनर्निर्माण में पूरी ऊर्जा के साथ जुट गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.