diwali horizontal

कांग्रेसियों ने विरोध में चलाया हस्ताक्षर अभियान

0 87

 

सुलतानपुर। प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा विभाग के प्रदेश महासचिव मोहसिन सलीम व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोहम्मद ऐश के संयुक्त नेतृत्व में जिला अस्पताल में 4 महीने से बन्द अल्ट्रासाउंड ना होने व डॉक्टरों की अतिरिक्त नियुक्ति ना होने के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसमें मुख्य रूप से रणजीत सिंह सलूजा प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी शामिल हुए। हस्ताक्षर अभियान में उत्तर प्रदेश सूचना का अधिकार विभाग के प्रदेश सचिव मनोज कुमार शुक्ला, पिछड़ा विभाग के जिलाध्यक्ष राम कुमार यादव, पिछड़ा विभाग के शहर अध्यक्ष महबूब माली, युवा कांग्रेस के सचिव प्रेम प्रकाश अग्रहरि, पिछड़ा विभाग के प्रदेश सचिव सतीश यादव, असंगठित मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हामिद राईनी सहित सैकडों तीमारदारों ने हस्ताक्षर करके हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.