
झांसी : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में महानगर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ के नेतृत्व में केंद्रीय गृहमंत्री अजय मिश्रा टेनी की मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी की मांग लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
इस अवसर पर मौजूद पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने सारी हदें पार कर दी हैं। उनके द्वारा पत्रकारों के साथ बदतमीजी को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उनका विरोध चौतरफा हो रहा है लेकिन प्रधानमंत्री अजय मिश्रा के मोह में मौन धारण किए हैं। किसानों के साथ हुए जघन्य हत्याकांड के खिलाफ प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने एक शब्द भी नहीं बोला जबकि संपूर्ण देश किसानों के साथ अमानवीय व्यवहार एवं निर्मम हत्या हत्याकांड का विरोध कर रहा था।
महानगर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा केंद्रीय ग्रहमंत्री अजय मिश्रा टेनी ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को अपमानित किया पत्रकारों के साथ अभद्रता का व्यवहार किया। उसके पूर्व उनके पुत्र ने निर्दोष किसानों के ऊपर गाड़ी चला कर उन्हें निर्ममता से कुचलकर मौत के घाट उतार डाला, लेकिन सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बावजूद अभी तक केंद्रीय गृहमंत्री अजय मिश्रा के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की। हम राज्यपाल से निवेदन करते हैं कि गृहमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद की गरिमा के अनुरूप अजय मिश्रा का आचरण नहीं है अतः उन्हें तत्काल बर्खास्त करने की कृपा करें। प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया ने कहा कि इतनी बड़ी घटना के बाद मंत्री अजय मिश्रा का पद पर बने रहना सरकार की तानाशाही को दर्शाता है
उन्हें उक्त पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। इस अवसर पर राजेंद्र रेजा, राजेंद्र शर्मा, इम्तियाज हुसैन, नीता अग्रवाल, शंभू सेन, जितेंद्र भदोरिया, अखलाक मकरानी, रामकृष्ण कुशवाहा, राजेश पटेरिया, युवराज यादव, इंदिरा रायकवार, मुन्नी देवी अहिरवार, अनिल वर्मा, पवन शाक्य, मनोज तिवारी, नफीस मकरानी, वीरेंद्र कुशवाहा, अनवर अली, प्रदीप गुर्जर, आबिदा बेगम, सईदा बेगम, शकीला, रशीद अंसारी, नीरज जनौरिया, अभिषेक कनौजिया, शैलेश सिंह गौर, रंजीत रायकवार, हैदर अली, मेवालाल भंडारिया, हजरत खान, अनिल वर्मा, मनीष रायकवार, हैदर अली, गौरव कंचन, शिबू कुशवाहा, बद्री प्रसाद कोरी, दिलीप शाक्य उपस्थित रहे।