diwali horizontal

बुंदेलखंड ज़ोन में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान तेज, अविनाश पाण्डेय और अजय राय ने दिए बूथ स्तर तक संगठन मज़बूत करने के निर्देश

0 71

बुंदेलखंड ज़ोन में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान तेज, अविनाश पाण्डेय और अजय राय ने दिए बूथ स्तर तक संगठन मज़बूत करने के निर्देश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान को गति देते हुए आज तीसरे दिन बुंदेलखंड ज़ोन के ज़िला एवं शहर अध्यक्षों और समन्वयकों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में तथा राष्ट्रीय सचिव नीलांशु चतुर्वेदी की मौजूदगी में हुई इस बैठक में बुंदेलखंड के 13 जनपदों—कानपुर, कानपुर देहात, कन्नौज, औरैया, जालौन, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर और इटावा—के पदाधिकारियों ने भाग लिया।बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’, निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह और निवर्तमान प्रदेश महासचिव अनिल यादव व संजय दीक्षित की भी विशेष उपस्थिति रही।बैठक के दौरान ज़िला और शहर अध्यक्षों के कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान अविनाश पाण्डेय ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ब्लॉक और न्याय पंचायत स्तर तक कांग्रेस संगठन को मज़बूती से खड़ा करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी 823 ब्लॉकों की न्याय पंचायतों में नए पदाधिकारियों का चयन कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जाए ताकि कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर तक पुनः सक्रिय किया जा सके। उन्होंने कहा कि न्याय पंचायतों से ही जनता के मुद्दों को समझकर जनविरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ प्रभावी लड़ाई लड़ी जा सकती है।प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने समीक्षा के दौरान कहा कि जब तक संगठन ब्लॉक स्तर तक सशक्त नहीं होगा, तब तक पंचायत और विधानसभा चुनावों में अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकती। उन्होंने बुंदेलखंड क्षेत्र के विशेष मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया और जनता से सीधे संवाद स्थापित करने पर बल दिया।बैठक के अंत में अजय राय ने सभी कोऑर्डिनेटरों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने प्रभार क्षेत्रों में वरिष्ठ कांग्रेसजनों और कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित कर संगठन सृजन अभियान को तय समयसीमा के भीतर पूरा करें, जिससे पार्टी की सांगठनिक ताकत में वास्तविक वृद्धि हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.