diwali horizontal

कुशीनगर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है फ्लाईओवर का निर्माण:- हर्ष मल्होत्रा

0 68

कुशीनगर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है फ्लाईओवर का निर्माण:- हर्ष मल्होत्रा

Highlights:

  • हाटा में 47 करोड़ की लागत से दो फ्लाईओवर का हुआ शिलान्यास
  • दुर्घटनाओं में मौतों का आंकड़ा देख द्रवित हुए गडकरी: विजय दुबे
  • जनता के लिए सौगात है फ्लाईओवर का शिलान्यास: मोहन वर्मा
  • 111 करोड़ की लागत से कुल 5 फ्लाईओवर का होना है शिलान्यास

कुशीनगर: भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा कारपोरेट मंत्रालय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने यहां कहा कि कुशीनगर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है फ्लाईओवरों का निर्माण। आज से कुशीनगर जिले में पांच फ्लाईओवरों का निर्माण शुरू हो जाएगा।

गांधी स्मारक इंटर कालेज के क्रीडांगन में मंगलवार को 47 करोड़ की लागत से बनने वाले फ्लाईओवरों के शिलान्यास समारोह में राज्यमंत्री श्री मनहोत्रा ने बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि

यह गर्व का क्षण है। गोरक्षनाथ मंदिर व महापरिनिर्वाण मंदिर कुशीनगर का दर्शन कर आशीर्वाद लिया है। पीएम मोदी व सीएम योगी दोनों विरासत की रक्षा कर रहे हैं। जो काम भगवान राम ने किया था, वही काम अब पीएम नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर इसका जीता जागता उदाहरण है। यूपी में एक्सप्रेस वे का जाल बिछ रहा है। ये काम पीएम मोदी व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी कर रहे हैं। अयोध्या में हमारी विरासत की रक्षा हुई। भगवान राम का भव्य मंदिर बना है। चित्रकूट से प्रयागराज से वाराणसी तक एक्सप्रेस वे का निर्माण करने जा रहे हैं। राज्यमंत्री श्री मल्होत्रा ने कहा कि फ्लाईओवर के निर्माण के लिए सांसद विजय दुबे साधुवाद के पात्र हैं। कई बार ठहराव भी आये, लेकिन इन्होंने अपने प्रयासों से हार नहीं मानी। लगातार प्रयासरत रहे। इसी का परिणाम है आज फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम ग्रामीण सड़क योजना में भी सड़के बनी है। इसका सर्वाधिक लाभ किसानों व व्यवासियों को मिल रहा है। भारत विश्व की चौथी बड़ी आर्थिक ताकत बनेगा विकास की बदौलत।

सांसद कुशीनगर विजय सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि बाघनाथ व केन यूनियन चौराहे पर फ्लाईओवर के शिलान्यास जनता कर लिए वरदान साबित होगा। पीएम मोदी ने न सिर्फ सेना के जवानों ही नहीं देश के नौजवानों के हाथ भी मजबूत किया है। फ्लाईओवर के निर्माण में पहले चूक हुई है। इसकी वजह से सैकड़ों मां की गोद व महिलाओं के सुहाग उजड़ गए। दुर्घटनाओं का आंकड़ा देकर नितिन गडकरी ने द्रवित होकर फ्लाइओवर के निर्माण की फाइल स्वीकृत किया। उन्होंने कहा कि कुशीनगर के इतिहास का ऐतिहासिक दिन है, जब 111 करोड़ की लागत से 5 फ्लाईओवर का एक साथ शिलान्यास हो रहा है। तीन अन्य है फाजिलनगर बघौचघाट मोड़, पटहेरिया व सलेमगढ़ चौराहा पर बनेगा। कुशीनगर में विकास का अध्याय बंद नहीं होगा। निरंतर जारी रहेगा। संकीर्णताओं से ऊपर उठकर विकास को गति देना होगा। राजमार्ग मंत्री श्री मल्होत्रा नेरिमोट से अंडरपास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने किया जब कि संचालन मंन्जय तिवारी ने किया। इस दौरान विधायक विवेकानंद पांडेय,डॉ असीम राय, विनय गोड़, पूर्व विधायक पवन केडिया, रजनी कांत मणि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही,लल्लन मिश्र,राम बचन सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष रामानंद सिंह,नगर पंचायत अध्यक्ष मथौली नवरंग सिंह, राजनेति कश्यप, नंद किशोर नाथानी उर्फ पप्पू भैया,अश्वनी तिवारी,मंडल अध्यक्ष ज्ञान विक्रम सिंह,मुंशी सिंह,मोहन पटेल,ऋषि त्रिपाठी, बाबू नंदन सिंह,संजय सिंह मुन्ना,संदीप सिंह,सक्षम तिवारी, विवेक उर्फ बंटी बाबू, रंजना पासवान, दिलीप जायसवाल, विश्वास मणि, रविश सिंह,अखिलेश दास गुप्ता, वरुण जायसवाल, अजय सिंह, उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.