diwali horizontal

उपभोक्ता परेशान, बैंक कर्मचारी बना रहे सर्वर का बहाना, बैंक में हंगामा

0 223

लखनऊ : राजधानी लखनऊ में स्थित बैंक शाखाओं में कर्मचारियों की मनमानी लगातार जारी है। बैंक कर्मचारी सर्वर का बहाना बनाकर ग्राहकों की परेशानियां दूर करने की बजाय उनका उत्पीड़न कर रहे हैं और अभद्रता भी कर रहे हैं। ताजा मामला हजरतगंज थाना क्षेत्र का है। यहां जॉपलिंग रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा के बाहर सुबह उपभोक्ताओं ने बैंक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

उपभोक्ताओं का कहना था कि उन्हें बैंक में घुसने नहीं दिया जा रहा है। बैंक कर्मचारी 2 महीने से सर्वर ना होने का बहाना बनाकर उन्हें भगा रहे हैं। बैंक में उपभोक्ताओं ने बताया कि वह दूर-दूर से अपना किराया और समय बर्बाद करके शाखा में महीने भर से चक्कर काट रहे हैं लेकिन कोई सहायता नहीं मिल रही है। किसी को बच्चे की फीस जमा करनी है तो किसी को पैसा निकालना है, किसी को पैसा जमा करना है तो किसी को अपनी पासबुक अपडेट करानी है। लेकिन बैंक में किसी प्रकार की सहायता नहीं मिल रही है

उपभोक्ताओं ने बैंक के बाहर नारेबाजी की तो बैंक कर्मचारियों ने उन्हें देख लेने की धमकी दी। इतना ही नहीं बैंक के मैनेजर ने भी उपभोक्ताओं से अभद्रता की। उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करने की बात कही है। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मौके पर मीडियाकर्मियों के पहुंचने पर बैंक कर्मचारी थोड़ा परेशान नजर आए। हालांकि उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि उन्हें शीघ्र सहायता नहीं की गई तो वह बैंक के बाहर आंदोलन करेंगे

Leave A Reply

Your email address will not be published.