
मलिहाबाद,लखनऊ। लखनऊ हरदोई हाईवे पर गुरुवार देर रात कंटेनर ट्रक में आमने सामने भिड़ंत हो गई जिसके चलते दोनों चालकों को मामूली चोटें आई हैं। इलाज के बाद घायलों को छुट्टी दे दी गई है पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है।रहीमाबाद थाना क्षेत्र के निकट तरौना पुल के पास हरदोई लखनऊ हाईवे पर राष्ट्रीय राज्य मार्ग का कार्य प्रगति पर है। निरंतर कार्य चलने की वजह से डायवर्जन कराया गया है। जिसके चलते गुरुवार देर रात तकरीबन डेढ़ बजे कंटेनर, ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसके चलते दोनों ट्रकों के चालकों को चोटे आई हैं। सूचना पर पहुंची पीआरवी तथा थाना की पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। थाना प्रभारी के मुताबिक अंकुर उर्फ विक्रांत निवासी पमनावली थाना खतौही जिला मुजफ्फर नगर कंटेनर संख्या यूपी 17 AT 7876 में बैटरी लादकर लखनऊ जा रहा था। तभी तारौना पुल के निकट लखनऊ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक संख्या यूपी 74 टी 1031 से सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। चालकों के मुताबिक लखनऊ की तरफ से आ रहे ट्रक के पीछे पिकअप डाला ओवरटेक कर रहा था तभी सामने से आ रहे कंटेनर में जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है।