diwali horizontal

UPPCL से जुड़े संविदा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र सौंपा।

0 132

UPPCL से जुड़े संविदा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपा।

रायबरेली: उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन से जुड़े संविदा कर्मियों ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित अधीक्षण अभियंता को अपना मांग पत्र सौंपा। जिसमें होली जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर वेतन न मिलने को लेकर नाराजगी जताई गई है। इसके साथ ही संविदा कर्मचारियों ने पावर कॉरपोरेशन और उसके सहयोगी निगम द्वारा 55 वर्ष की आयु से अधिक आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाए जाने पर कड़ा एतराज जताया है।

अपने मांग पत्र में संगठन के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 55 वर्ष की आयु से अधिक कर्मचारियों को हटाए जाने से उनके सामने रोजगार का संकट है और भविष्य निधि आयुक्त कार्यालय से मिलने वाला पेंशन लाभ भी नहीं मिलेगा।

ज्ञापन में यह भी बताया गया है कि मेजर्स वर्ल्ड क्लास सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के रायबरेली जनपद में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य कर रहे बिजली कर्मचारियों को जनवरी से होली जैसे पर्व पर वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। जिससे सभी संविदा कर्मी काफी परेशान है और परिवार का भरण पोषण करने में दिक्कतों का सामना है। विद्युत संविदा कर्मियों ने मुख्यमंत्री से 55 वर्ष की आयु पूरी कर चुके आउटसोर्स कर्मचारी को न हटाए जाने और बकाया भुगतान करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में धर्मेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष,अनुज कुमार रावत जिला उपाध्यक्ष, भूपेंद्र बहादुर सिंह जिला उपाध्यक्ष,विजय कृष्ण चौरसिया मध्यांचल संगठन मंत्री, नरेंद्र बहादुर सिंह संरक्षक, रामकुमार पाल जिला मीडिया प्रभारी, मधुकर सिंह खंडी अध्यक्ष, शिवकरण तिवारी, चंद्रेश मौर्य, बृजेंद्र बहादुर सिंह खंडी अध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार खंडी अध्यक्ष, सुजीत कुमार, सतीश सिंह, गोकुल तिवारी, हरिशंकर तिवारी, रामबाबू सोनकर ,बबलू पाल, अजीत प्रताप सिंह, नंदलाल, आदित्य श्रीवास्तव आदि सैकड़ो कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.