
अमेठी : जिलाधिकारी अरुण कुमार के निर्देश के क्रम में प्रभारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ सुधाकर सिंह ने बताया कि जनपद में बर्ड फ्लू बीमारी के नियंत्रण एवं बचाव के उद्देश्य से जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, कार्यालय विकास भवन, जनपद अमेठी में स्थापित किया गया है जिसका दूरभाष नंबर 05368-244037 है। उन्होंने बताया कि जनपद के समस्त कृषक/नागरिक जनपद में कहीं भी पक्षियों की असामयिक एवं आकस्मिक मृत्यु की सूचना उक्त स्थापित कंट्रोल रूम कार्यालय में दे सकते हैं ताकि बर्डफ्लू की बीमारी के नियंत्रण एवं बचाव हेतु जिला प्रशासन द्वारा तत्काल कार्यवाही की जा सके।