
वृक्षारोपण से वातावरण बनाए हरा- भरा
भोपाल : मध्यप्रदेश जल एवं भूमि प्रबंध संस्थान (वाल्मी) भोपाल में एक अप्रैल को सार्थक बनाने के लिए सिया कल्चर एंड सोसायटी द्वारा शहर को हरा भरा बनाने एवं पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए वृक्षारोपण किया गया, पौधरोपण में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया की धर्मपत्नी शिवा राजे सिसोदिया के साथ बबीता चौहान, वंदना सिंह, सुचेता सिंह, राजश्री नीलू, सीमा राठौर, नीतू सिंह, पूजा सिंह, नीलम सिंह, सरला बघेल सहित संचालक वाल्मी उर्मिला शुक्ला ने फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। जहां एक और लोग दूसरे को मूर्ख बना कर ‘अप्रैल- फूलÓ बनाते हैं, वास्तव में वृक्षारोपण के माध्यम से हम अप्रैल को एवं वातावरण को कूल बना सकते हैं।
मास्क लगा कर दिया जागरूकता का संदेश
कोविड के बढ़ते प्रकोप के बीच सभी ने मास्क लगाकर पौधरोपण करते हुए जागरूकता का संदेश एवं शिवा राजे सिंधिया ने सभी से मास्क लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस समय ममास्क की सुरक्षा कि हमें सुरक्षित रख सकती है, इसलिए व्यापक स्तर पर हम सभी को वैक्सीनेशन के प्रति भी लोगों को जागरूक करना होगा।