diwali horizontal

यूपी में कोरोना संक्रमण में कमी 24 घंटे में सामने आए 77 नए पॉजिटिव

0 133

यूपी : में कोरोना संक्रमण कम होने से कन्टेनमेंट जोन 873 रह गये है, जिनमें केवल 1,925 कोरोना पॉजिटिव लोग है। राज्य के सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने आज यहां संवाददाताओं को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं और पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 77 नये मामले आये हैं। उन्होंने बताया कि कल एक दिन में 1,25,550 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक 3,16,31,238 सैम्पल की जांच की गयी है

उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्रदेश में कुल 2,025 कोरोना के एक्टिव मामले हैं उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 134 तथा अब तक 5,93,035 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,85,769 क्षेत्रों में 5,12,080 टीम दिवस के माध्यम से 3,14,88,921 घरों के 15,28,97,331 जनसंख्या का सवेर्क्षण किया गया है। श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश में कोरोना के केस में निरन्तर कमी आ रही है, सभी नागरिकों से अपील की है कि कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.