diwali horizontal

यूपी में कोरोना अभी पूरी तरह नहीं हुआ समाप्त इसलिए कोविड प्रोटोकाल का पालन करें

0 105

लखनऊ : अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 7,03,78,196 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,08,244 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 25 नये मामले आये हैं प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 24 तथा अब तक कुल 16,85,901 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं तथा कोविड-19 से ठीक होने वालों का प्रतिशत 98.6 चल रहा है। प्रदेश में कोरोना के कुल 407 एक्टिव मामले हैं। प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है

5,33,14,075 पहली तथा 98,34,464 दूसरी डोज सहित कल तक कुल 6,31,48,539 डोज लगायी गयी है। उन्होंने बताया कि कल 7,26,769 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए सभी लोग कोविड प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.