
लखनऊ में फिर फैला कोरोना।
Lucknow Corona News:लखनऊ में कोरोना का 5वां केस मिला है। शहर के त्रिवेणी नगर निवासी 55 वर्षीय पुरुष की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीज पिछले 8 साल से हार्ट पेशेंट है।
मरीज की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। 31 मई से उन्हें लगातार बुखार की शिकायत थी। जुकाम के लक्षण भी थे। निजी पैथोलॉजी में जांच करने के बाद सोमवार देर रात उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। फिलहाल उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है।

लखनऊ के राजनारायण लोकबंधु संयुक्त अस्पताल में कोविड जांच की सुविधा नहीं है। कोरोना की जांच के लिए मरीजों को निराशा हाथ लग रही है। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि फिलहाल कोरोना की जांच नहीं हो रही है।
ऐसा कोई मरीज आता है तो उनको KGMU या SGPGI में जांच के लिए भेजा जाता
लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले में लगातार इजाफा हो रहा है। बावजूद इसके राजधानी के लगभग सभी बड़े सरकारी अस्पतालों में कोरोना के RT-PCR जांच शुरू नहीं की जा रही है।
अस्पतालों में अभी तक कोरोना से जांच को लेकर कोई ठोस तैयारी नहीं है। ऐसे में लोगों को मजबूरन निजी पैथोलॉजी का रुख करना पड़ रहा है। इन पैथोलॉजी में कोरोना की जांच के लिए मोटी रकम वसूली जा रही है। त्रिवेणी नगर में सोमवार को कोरोना का नया मरीज मिला है। मरीज को बुखार, सांस लेने में तकलीफ, सीने में संक्रमण शिकायत थी। तीमारदारों ने निजी लैब से जांच कराई तो रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। मरीज होम आइसोलेशन में है।
सीएमओ कार्यालय के अफसरों ने कोई भी नया मामला मिलने से इनकार किया है। अब तक कुल 5 मरीज मिल चुके हैं। 56 साल के पुरुष को 31 मई बुखार था। सांस लेने में दिक्कत, सीने में संक्रमण की शिकायत थी।
उन्होंने निजी डॉक्टर से दवा ली, लेकिन फायदा नहीं हुआ। निजी लैब की जांच में मरीज को कोविड की पुष्टि हुई। डॉक्टरों के मुताबिक मरीज 2017 से हार्ट पेशेंट है। लारी से उनका इलाज चलता है।