diwali horizontal

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 247 कोरोना संक्रमित मरीज म‍िले, संक्रमण दर में भी रही कमी

0 234

लखनऊ : शहर में कोरोना संक्रमण दर में कमी आ रही है 84वें द‍िन 24 घंटे में मरीजों की संख्या ढाई सौ से कम आई है। वहीं अस्पताल मे वायरस लगातार मरीजों की जान ले रहा है राजधानी में 28 जुलाई को 24 घंटे में 247 कोरोना मरीज म‍ले। इसके बाद मरीजों की तादाद लगातार बढ़ती गई। वहीं अब सोमवार को मरीजों की संख्या 247 दर्ज की गई है। शहर में संक्रमण का दायरा घटता दि‍ख रहा है। मगर, खतरा अभी बरकरार है। कारण, यह वायरस तेजी से फैसलता भी है। वहीं उसका जानलेवा खेल भी जारी है। अस्पताल में भर्ती लखनऊ के छह और मरीजों की जान चली गई। वहीं कई मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है

29 रोगी अस्पताल में कि‍ए गए भर्ती

सोमवार को 68 रोगियों को एंबुलेंस आवंटि‍त की गई। देर शाम तक 39 रोगियों को हाॅस्पिटल में भर्ती करा दि‍या गया है। शेष 29 रोगियों ने होमआइसोलशन में इलाज की बात कहकर एम्बुलेंस को लौटा दिया गया। वर्तमान में 2257 रोगी होम आइसोलेशन में हैं

 

कंट्रोल रूम से होम आइसोलेशन के 1774 मरीजों को कॉल कर स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। इस दौरान 364 रोगियों ने वायरस से छुटकारा पाने में भी कामयाबी हासि‍ल की। कान्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर टीमों द्वारा 5038 लोगों के सैम्पल संग्रह कि‍ए गए। वहीं इंदिरा नगर में 23, गोमती नगरमें 24, रायबरेली रोड के 20, आशियाना में 10, जानकीपुरम में 12, अलीगंज में 11, मडियांव में 12, हजरतगंज में13, कैंट में 13, तालकटोरा में 11, विकास नगर में 10 मरीज पाए गए। इसके अलावा वि‍भि‍न्न इलाकों के मरीज रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.