diwali horizontal

कोरोना अपडेटः यूपी में पिछले 24 घंटे में 5649 नए मामले, अबतक 3976 की मौत

0 216

 

 

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण से सोमवार को कुछ राहत जरूर मिली है। लेकिन संक्रमण का कहर जारी है। कोरोना संक्रमित फूलपुर कोतवाल शेर सिंह तोमर का पीजीआई में इलाज के दौरान निधन हो गया है। अलीगढ़ के नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल कोरोना पाॅजिटिव आए है। वहीं बरेली के कोरोना पाॅजिटिव डीएम नितिश कुमार तबीयत बिगड़ने पर मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लखनऊ में 950 नए केस

यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5,649 नए मामले सामने आए है। इस दौरान 56 लोगों की मौत हो गई है। वहीं लखनऊ में 950 केस पाॅजिटिव मिले है और 15 लोगों की जान चली गई है। प्रदेश में सोमवार को 4,993 रोगियों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है।

कानपुर में अबतक सबसे ज्यादा मौत

कानपुर नगर आज दूसरे स्थान पर रहा है। जहां 342 नए मामले सामने आए है। इसके अलावा प्रयागराज में 288, गोरखपुर में 251, गौतमबुद्ध नगर में 171, गाजियाबाद में 169, सहारनपुर में 164, वाराणसी में 144, मेरठ और बरेली में 129-129, देवरिया में 128, अलीगढ़ में 123, झांसी में 114, बाराबंकी में 112, मुरादाबाद में 106 और आगरा में 86 लोग कोरोना पाॅजिटिव मिले है। इस दौरान वाराणसी में 5, कानपुर नगर में 4, प्रयागराज और झांसी में 3-3, बरेली, सहारनपुर, महाराजगंज, मथुरा और मऊ में दो-दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं अबतक कानपुर में 485 लोगों मृत्यु हो चुकी है।

कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 2.71 लाख

अपर मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि प्रदेश में 5,649 नए मामलों के साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,71,851 हो गई है। कुल संक्रमित मामलों में से 2,05,731 लोगों को इलाज के उपरांत अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। वहीं यूपी में 62,144 मामले अभी भी सक्रिय है। जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जिनमें से 32,724 लोग होम आइसोलेशन में हैं। इस प्रकार वर्तमान में संक्रमित लोगों में से 52.65 प्रतिशत लोग होम आइसोलेशन में हैं। अबतक 3,976 लोगों की कोविड-19 की चपेट में आने से जान चली गई है।

18782 कंटेनमेंट जोन

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि सोमवार को प्रदेश में 1,30,464 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक कुल 66,31,318 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है। सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 18,782 हो गई है। जिनमें लगभग 15,53,000 मकान चिन्हित हैं। वहीं लगभग 89 लाख लोग इन कंटेनमेंट जोन में रह रहे हैं। कंटेनमेंट जोन में पॉजिटिव मामलों की संख्या 47,288 है

Leave A Reply

Your email address will not be published.