diwali horizontal

कोरोना की वैक्सीन से हमारी जिंदगी फिर से पटरी पर आएगी: डा. आदर्श सिंह

0 416

 

गणतंत्र दिवस पर पूरे जनपद में शान से लहराया तिरंगा

कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण, दिलायी शपथ

 

बाराबंकी : गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय महापर्व पर जिले भर में तिरंगा पूरी शान से लहराया। जिला कलेक्ट्रेट स्थित परिषर एवं पुलिस लाइन में जिला अधिकारी डॉ.आदर्श सिंह ने झंडारोहण किया।  नगर से लेकर ग्रामीण अंचल का राष्ट्रीय ध्वज पूरे शान से मनाया गया। सरकारी दफ्तरों, स्कूल, कॉलेजों एवं निजी प्रतिष्ठानों में राष्ट्र सेवकों द्वारा झंडारोहण किया गया। विविध आयोजन धूमधाम से मनाया गए। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी डाॅ. आदर्श सिंह ने ध्वजारोहण किया। ध्वज फहराने के बाद उन्होंने उपस्थित लोगों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलायी। उन्होंने संविधान के प्रति जागरूकता के संबंध में संविधान में वर्णित मूल अधिकारों, मूल कर्तव्यों अन्य विशेषताओं के साथ ही राज्यध्केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण जनहितकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला।

कलेक्ट्रेट लोकसभागार में गोष्ठी आयोजित की गयी। सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने पिछले लगभग 10 महीने से कोरोना काल में बने इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों की सराहना की और कहा कि सभी ने अपने दायित्वों का निर्वाहन बहुत ही इमानदारी से किया है सभी लोग प्रसंशा के योग्य है। उन्होंने कहा कि पिछला वर्ष बहुत ही कठिनाई भरा रहा है, लेकिन जाते जाते एक आशा की किरण देकर गया है। आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम बढ़ाते देश में बनी कोरोना की वैक्सीन से हमारी जिंदगी फिर से पटरी पर आएगी। उन्होंने कहा कि कभी भी कोई काम छोटा है या बड़ा है, यह नहीं सोचना चाहिए। सभी लोग अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वाहन निष्ठापूर्वक व ईमानदारी से करें। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी के समय देश विभिन्न राज्य एंव स्टेट में बटा हुआ था। कड़े संघर्षों से बाद सारे राज्य एक राष्ट्र के रूप में एक साथ रहने को तैयार हुए।

इसके लिए एक संविधान की आवश्यकता थी। कई देशों के संविधान के अध्ययन के पश्चात् भारत का संविधान तैयार किया गया, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। उन्होने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान सरकार के साथ-साथ देश के नागरिको ने भी एकजुट होकर इसका सामना किया, जिसका परिणाम रहा कि अन्य देशों की तुलना में हमारे देश में कोरोना का प्रभाव कम रहा। उन्होने कहा कि यह हमारे लिए विशेष उपलब्धि है कि कोरोना काल में हमने अन्य देशों को बचाव के सामान जैसे-मास्क, पीपीकिट, सेनेटाइजर एंव अन्य उपयोगी वस्तुए प्रदान किया। इस दौरान सावधानी बरतते हुए मास्क का नियमित उपयोग करे तथा सोशल डिस्टेन्सिंग बनाये रखें और व्यक्तिगत स्वच्छता पर ध्यान दें। इस अवसर पर पुलिस लाइन्स में स्कूली बच्चों का भव्य कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहा।

विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी मेधा रूपम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा अधिकारियों-कर्मचारियों को संविधान का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहें। गणतन्त्र दिवस के अवसर पर समस्त जनपदस्तरीय अधिकारियों द्वारा सम्बन्धित कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों कृषि, आजीविका मिशन, समाज कल्याण, आईसीडीएस, खादी ग्रामोद्योग, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, गन्ना, मत्स्य, वन प्रभाग एवं जल निगम द्वारा आकर्षक झाकियाॅ भी निकाली गयी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.