diwali horizontal

कोरोना का खूनी रिकॉर्ड: लखनऊ में एक दिन में आठ मरीजों ने दम तोड़ा

0 174

 

लखनऊ :  देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। अब उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण का ग्राफ ऊपर की ओर जा रहा है। सूबे में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की तादात भी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में कोरोना को लेकर लोगों में दहशत बरकरार है। इलाज के दौरान आठ कोरोना मरीजों ने दम तोड़ दिया। सीएमओ के मुताबिक इनमें लखनऊ के पांच जबकि अन्य जनपदों के तीन मृतक शामिल हैं।
बाजार खाला निवासी 45 वर्षीय महिला में बीते 19 अगस्त को कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसे केजीएमयू में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। महिला मरीज की मंगलवार करीब 8.55 बजे कोरोना वार्ड में मौत हो गई। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह के मुताबिक सेफ्टी मिया व सांस गति रुक जाने की वजह से महिला ने दम तोड़ दिया।
केजीएमयू प्रवक्ता ने बताया कि आशियाना के 34 वर्षीय पुरूष मरीज ने एआरडीएस की वजह से सांस लेना बंद कर दिया। जिससे उसकी देर रात मौत हो गई। वहीं जानकीपुरम के 30 वर्षीय मरीज की भी देर रात कोरोना वार्ड में मौत हो गई। केजीएमयू प्रवक्ता का कहना है, कि संक्रमित होने के साथ-साथ मरीज एआरडीएस की चपेट में आ गया। जिससे उसने सांस लेना बंद कर दिया। इसी वजह से उसकी मौत हो गई।
इसके अलावा मऊ जनपद के लखरेचि निवासी 59 वर्षीय बुजुर्ग की भी कोरोना संक्रमण की वजह से केजीएमयू में मौत हो गई। सीएमओ के मुताबिक अयोध्या, रायबरेली, बिहार नालन्दा का भी एक-एक मृतक शामिल है। इन सभी का लखनऊ के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा था
Leave A Reply

Your email address will not be published.