diwali horizontal

कंट्रोल रुम के जरिये 25 हजार से ज्यादा शिकायतों का निगम ने किया रिकॉर्ड निस्तारण : शिकायतों के निस्तारण में कोताही बर्दाश्त नहीं: नगरायुक्त

0 103

सहारनपुर(सिटीजन वॉयस संवाददाता) : दो वर्षो में नगर निगम ने बिजली, सफाई व सीवर सम्बंधी प्राप्त हुई 26,644 शिकायतों में से 25819 शिकायतों का कंट्रोल रुम के जरिये निस्तारण कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने सोमवार को कंट्रोल रुम में आने वाली शिकायतों और उनके निस्तारण की समीक्षा की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शिकायतों के निस्तारण में कोई कोताही बरती गयी तो सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कंट्रोल रुम में आने वाली शिकायतों की समीक्षा के बाद बताया कि दो वर्ष पूर्व 15 नवंबर 2019 को जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए निगम परिसर में कंट्रोल रुम की स्थापना की गयी थी। 15 नवंबर 2019 से  कंट्रोल रुम पर आने वाली 26,644 शिकायतों में से 14 नवंबर 2021 तक 25819 शिकायतों का निस्तारण किया गया है। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रुम की स्थापना के बाद से लोगों को सफाई, सीवर ,पानी और बिजली की समस्या के समाधान के लिए भटकना नहीं पड़ता, घर बैठे ही शिकायत दर्ज कराने पर समस्याओं का समाधान हो जाता है।

नगरायुक्त ने बताया कि जन समस्याओं के निस्तारण के अलावा कोरोना की दोनों लहर में महानगर के गरीब, असहाय और रोजगार से वंचित लाखों लोगों को कंट्रोल रुम के माध्यम से  ही भोजन उपलब्ध कराया गया और एक पुकार पर घर-घर लोगों को भेाजन भिजवाया गया। उन्होंने बताया कि स्वास्थय विभाग सम्बंधी 9115 शिकायतों में से 9081, जलकल विभाग सम्बंधी 4004 शिकायतों में से 4000, पथ प्रकाश विभाग सम्बंधी 10516 शिकयतों में से 10494, सीवर (जलकल विभाग) सम्बंधी 1339 शिकायतों में से सभी शिकायतों का निस्तारण किया गया है।

ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि इसी साल 14 जनवरी को सीवर सम्बंधी शिकायतों के लिए एक अलग नंबर 14420 शुरु किया गया था। इस नंबर पर 14 नवंबर तक आयी 950 शिकायतों में से भी 943 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। इसके अलावा जलकल, स्वास्थय और सीवर सम्बंधी पार्षदों द्वारा की गयी 350 शिकायतों में से भी 348 का निस्तारण कराया जा चुका है। गत 21 जुलाई से शुरु किये गए व्ट्सऐप  नंबर  8477008057 तथा 8477008057 पर प्राप्त 339 शिकायतों में से भी 337 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। सफाई सम्बंधी शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने के लिए नगरायुक्त ने एक सफाई निरीक्षक का स्पष्टीकरण लेने के आदेश भी नगर स्वास्थय अधिकारी को दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.