
सदर विधायक ने किया इण्टरलाॅकिंग सड़कों का लोकापर्ण
बाराबंकी : भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। किसानों से खेत मालिक की जगह छीनकर बंधुआ मजदूर बनाने की साजिश हो रही है। खुले बाजार के नाम पर बड़े व्यापारियों को औने पौने दामों पर फसल खरीदने की छूट दी जा रही है। मंडी व्यवस्था समाप्त की जा रही है उक्त कथन बंकी ब्लॉक की ग्राम खसपरिया, रुस्तम पुरवा, दनियालपुर और केवाड़ी में अपनी विधायक निधि से बनी इंटरलॉकिंग सड़कों का लोकार्पण करते हुए सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने कही
विधायक धर्मराज ने कहा सपा सरकार ने सभी मुख्यालयों समेत प्रदेश के सभी गांवों के कोने कोने तक सड़कों का जाल बिछाने का कार्य किया गया था एवं अनगिनत विकास कार्य करवाए गए थे। जब से प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी है देश की लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का कार्य किया गया है। समाजवादी पार्टी की सरकार के समय कराए गए विकास कार्यों तथा योजनाओं के उद्धघाटन के पत्थर लगा कर योगी सरकार अपनी वाहवाही लूट रही है। यादव ने आगे कहा कि बीजेपी के लोग जाति धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाकर अपना हित साधने का प्रयास कर रही है
इससे पहले विधायक धर्मराज ने गाव के वरिष्ठ नागरिक के हाथो फीता कटवा कर सड़क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मो सबाह,विनय कुमार यादव, शाकिर अली, ओमप्रकाश बाबा, राम सागर रावत, अशोक रावत, अमरेन्द्र वर्मा, संजीत वर्मा, दीपक गुप्ता, मो उबैद, राम सागर गुप्ता, साधुराम यादव, श्री केशन यादव मौजूद रहे।