
राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने की शिष्टाचार मुलाकात
Lucknow: उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की यह ऐतिहासिक और प्रचण्ड जीत के उपरांत आज राजभवन में माननीय राज्यपाल महोदया आनंदीबेन पटेल जी से आशीर्वाद व् मार्गदर्शन प्राप्त किया, आगामी 5 सालों में राजधानी के विकास की रफ़्तार को तेज गति से बढ़ाने की दिशा में अपने विचार प्रकट कर लखनऊ को भारतवर्ष में सर्वश्रेष्ठ शहर बनाने के लिए विचार प्रस्तुत किया |
प्रदेश के विकास में ट्रिपल इंजन सरकार बनने के उपरांत राज्य के नगरीय क्षेत्रों का और भी बेहतर और त्वरित गति से विकास होगा, निकाय चुनाव का प्राप्त परिणाम से विकास की धारा को तेज गति देने के क्षेत्र व् राजधानी को नए मुकाम पर पहुंचाने का साधक बन कर प्रेरणा बन गया है | गुजरात की धरती को विश्व में नयी पहचान दिलाकर भारत का नाम रोशन किया है, उसी प्रकार आज मार्गदर्शक के रूप माननीय राज्यपाल महोदया आनंदीबेन पटेल जी ने कार्य करने की दिशा में प्रेरित किया |
आदरणीय राज्यपाल माननीय आनंदीबेन पटेल जी के मार्गदर्शन से राजधानी लखनऊ में महिला स्वावलंबन और महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य करने के संकल्प को और भी दृढ़ निश्चय कर दिया, जिससे सभी महिलाओं अलग-अलग क्षेत्र में आगे की ओर अग्रसर करने की दिशा में कार्य करते हुए नए आयाम लिखने का प्रयास लगातार जारी रहेगा। जिससे राजधानी लखनऊ की महिलाएं भारतवर्ष में अपनी एक अलग पहचान के रूप में स्थापित होंगी ।
राजधानी में सफ़ाई कर्मियों की बदौलत हमारा प्रदेश पिछले साल पूरी दुनिया की प्रशंसा जीती है। फ़रवरी 2023 में G-20 और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आये हुए देश और विदेश के लोग उत्तर प्रदेश के नगरों की सफ़ाई-स्वच्छता-सुंदरता के कायल होकर गये। लोगों ने यहाँ तक कहा कि यूपी की स्वच्छता के चलते पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन हुआ है।