diwali horizontal

उपराष्ट्रपति चुनाव में सीपी राधाकृष्णन की कड़ी टक्कर बी सुदर्शन रेड्डी से है आज होगा मतदान।

0 56

उपराष्ट्रपति चुनाव में सीपी राधाकृष्णन की कड़ी टक्कर बी सुदर्शन रेड्डी से है आज होगा मतदान।

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार 9 सितंबर को मतदान कराया जाएगा. इस बार एनडीए प्रत्याशी सीपी राधाकृष्णन का मुकाबला इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी से है.

 

Vice President Election News: उपराष्ट्रपति चुनाव में मंगलवार 9 सितंबर को एनडीए के सीपी राधाकृष्णन का मुकाबला इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बी. सुदर्शन रेड्डी से होगा. लोकसभा और राज्यसभा के सांसद इसमें वोट कर सकेंगे. उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान मंगलवार 9 सितंबर को सुबह 10 बजे शुरू होगा और शाम 5 बजे समाप्त होगा. कल ही परिणामों की घोषणा भी हो जाएगी. उपराष्ट्रपति चुनाव के निर्वाचन अधिकारी राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी के मुताबिक, संसद भवन में मतदान कराया जाएगा. भारत के 17वें उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए राज्यसभा के 233 चुने गए सदस्य (5 सीटें खाली) के साथ 12 मनोनीत सांसद और लोकसभा के 543 सांसद (एक खाली) वोट डाल सकते हैं. आइए जानते हैं कि देश के उपराष्ट्रपति चुनाव की खास बातें.

छह बार दक्षिण भारत से

देश में अब तक 14 उपराष्ट्रपति हुए हैं. 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव का एक और मुकाबला है. अब तक छह बार दक्षिण भारत (आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल से) उप राष्ट्रपति हुए हैं।

.

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.