diwali horizontal

क्राइम ब्रांच व थाना म्योरपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता,  गड़ा धन निकालने के नाम पर ठगी करने वाले शातिर अन्तरप्रांतीय गिरोह गिरफ्तार 

0 74
सोनभद्र अवगत कराना है कि दिनांक 23.08.2022 को बृजेश कुमार पुत्र रामसुधार, निवासी गम्भीरपुर, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र द्वारा थाना म्योरपुर पर सूचना दी गयी कि महबूब खान पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात द्वारा गढ़ा धन निकालने के नाम पर उससे 12 लाख रुपये की ठगी की गयी है । जिसके सम्बन्ध में थाना म्योरपुर पर मु0अ0सं0-88/2022 धारा 419, 420 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
              पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन मे अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निकट पर्यवेक्षण में थाना म्योरपुर व क्राइम ब्रांच की टीम गठित कर घटना में संलिप्त अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । इस टीम के अथक प्रयास से दिनांक 13.09.2022 को मुखबिर की सूचना पर गम्भीरपुर तिराहे के पास से उपरोक्त घटना में संलिप्त 04 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से निम्नलिखित जेवर एवं ठगी के रुपये बरामद करते हुए वैधानिक कार्रवाई की गयी ।
*पूछताछ का विवरण-* गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की गयी तो बताया गया कि हम लोगो द्वारा गांव एवं कस्बे के लोगो को उनके घर में गड़ा धन दिलाने के नाम पर पूजा पाठ का आडम्बर कर पैसे व गहनों का ठगी किया जाता है ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः-*
1. महबूब खान पुत्र जसीम खान, निवासी ग्राम साइडी, थाना खिजरसराय, जनपद गया बिहार ।
2. छोटू खान उर्फ हसनैन राय पुत्र सफीक राय, निवासी लेसलीगंज, थाना लेसलीगंज, जनपद पलामू, झारखण्ड ।
3. समीम खान पुत्र स्व0 कासिम, निवासी ग्राम साइडी, थाना खिजरसराय, जपनद गया, बिहार ।
4. मो0 अख्तर पुत्र कासिम खान, निवासी डिहुरी, थाना अत्री टेटुआ, जनपद गया, बिहार ।
*बरामदगी का विवरण-*
1. ठगी के कुल 82650/- रुपये नगद ।
2. पीली व सफेद धातु के जेवर वजन 255.95 ग्राम ।
3. लोहे की रिंग 58 पीस ।
4. सफेद ताबीज की पुड़िया 06 पीस व उर्दू में छपे मंत्र वाला कागज 02 पैकेट ।
5. सफेद धातु में रंगीन नग लगी अंगूठी 53 पीस ।
6. काला चादर 01 अदद ।
  इस सराहनीय कार्य को करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय सोनभद्र द्वारा नगद रुपये 25000-/ पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है ।
Leave A Reply

Your email address will not be published.