diwali horizontal

उत्तर प्रदेश में अपराध के आंकड़े डराने वाले: प्रियंका गांधी

0 85

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर खासकर किसान राजनीति और कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को घेरने की कोशिश कर रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को कहा कि राज्य में अपराध के आंकड़े बेेहद डरावने हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर्मक्षेत्र गोरखपुर में पुलिस अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण की मुद्रा में है यह पूरे प्रदेश में बदतर कानून व्यवस्था की स्थिति का परिचायक है।

उन्होने ट्वीट किया अपराधियों के सामने भाजपा की दूरबीन के ढोल सुहावने हैं लेकिन असलियत में यूपी में अपराध के आंकड़े डरावने हैं। मुख्यमंत्री के क्षेत्र में कानून व्यवस्था अपराधियों के सामने सरेंडर है बाकी प्रदेश का हाल आप समझ सकते हैं

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.