diwali horizontal

क्रास कंट्री रेस का हुआ आयोजन

0 145

सीतापुर :  सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर आजाद हिन्द भगत संगठन की ओर से क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। जिसमें जिला क्रीड़ा अधिकारी नरेश चंद्र यादव ने प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ करवाया। प्रतियोगिता में महिला प्रतिभागियों में प्रथम स्थान खुशनूर, द्वितीय स्थान पर रोशनी व तीसरे स्थान वंशिका ने सफलता हासिल कर स्वर्ण, रजत व कांस पदक पर बाजी मारी। इसके साथ ही चैथे स्थान पर नितिका पाल, पांचवे स्थान पर प्रिया मिश्रा व छठे स्थान निहारिका रहीं।

 

अमन ने मारी बाजी पुरुष क्रॉस कंट्री रेस में अमन रजा ने प्रथम स्थान पर बाजी मारी। वहीं द्वितीय स्थान पर दिव्यांशु मिश्रा, तृतीय स्थान पर शोएब अली, चतुर्थ स्थान पर दुर्गेश ने पंचम स्थान आशुतोष पाल ने और छठे स्थान पर रामप्रकाश ने जीत हासिल की। सभी प्रतिभागियों को इस अवसर पर ट्रैकसूट, टी-शर्ट, मेडल व सर्टिफिकेट दिए गए। कार्यक्रम में अम्बुज शुक्ला, गोविंद सहाय गुप्ता, धीरेंद्र शुक्ल, अभिमन्यु, मुकेश पाल, अतुल सिंह, अजित अवस्थी, विनीत सिंह यादव, अवधेश तिवारी, आशीष कुमार मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.