diwali horizontal

कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए भाजपा कार्यालय में उमड़ी भीड़

0 146

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 89 साल की उम्र में शनिवार शाम निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। कल्याण सिंह की सेहत को देखते हुए सबसे पहले उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते 4 जुलाई को उनकी हालत फिर से बिगड़ने पर उन्‍हें यहां से उन्हें पीजीआई में शिफ्ट किया गया था। कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार कल यानि सोमवार 23 अगस्त को अलीगढ़ में किया जाएगा। कल सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

पिता को श्रद्धांजलि देते वक्त भावुक हुए कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह। उन्होंने कहा कि बाबू जी का जन्म राम मंदिर के लिए ही हुआ था। वो भगवान राम की शरण में चले गए हैं सीएम योगी ने खुद संभाली कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा की कमान। मंत्रियों की लगाई ड्यूटी, अलीगढ़ में गन्ना मंत्री सुरेश राणा और कल्याण सिंह के पैतृक गांव अतरौली में परिवहन मंत्री अशोक कटारिया मौजूद।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉक्टर दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल सहित कई केंद्रीय राज्य के मंत्री, पार्टी पदाधिकारी व भारी संख्या में कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय मौजूद विधानसभा के बाद भाजपा कार्यालय में भी लगातार पार्थिव शरीर के साथ हैं। एक-एक व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं सीएम योगी

  • भाजपा कार्यालय पहुंचा कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर, अनुप्रिया ने दी श्रद्धांजलि
  • विधानसभा पहुंचा कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर, नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  • मंत्री सुरेश खन्ना, मुकुट बिहारी वर्मा, मोती सिंह विधानसभा पहुंचे
  • भाजपा कार्यालय में कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर के लिए तैयारी पूरी
  • कल्याण सिंह का अंतिम दर्शन के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ पहुंचे, श्रद्धाजंलि दी।
  • बाबू जी के जाने के गम को शब्दों में नही बांधा जा सकता है, जब राम मंदिर निर्माण का फैसला आया था तो बाबू जी ने कहा था अब संसार को सुकून से त्याग सकता हूँ: केशव प्रसाद मौर्य
  • कल्याण सिंह का निधन देश की क्षति, राम जन्म भूमि के जन नायक को नमन करती हूँ, कल्याण सिंह का जाना मेरी व्यक्तिगत नुकसान, वो रिश्तों को निभाने वाले व्यक्ति थे: संयुक्ता भाटिया
  • पीएम मोदी बोले, कल्याण सिंह के सपनों को पूरा करने में कोई कमी ना रखें
  • पीएम मोदी ने कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देकर बोले, प्रभु श्रीराम अपने चरनों में स्थान दें, देश ने मूल्यवान, सामर्थ्यवान नेता खो दिया। कल्याण सिंह जनकल्याण के लिए जीए।
  • पूर्व सीएम कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर के साथ अतरौली जाएंगे सीएम योगी।रात में अलीगढ़ में ही रुकेंगे सीएम योगी।
  • श्रद्धांजलि देने के परिवार वालों से मिलने अंदर गए पीएम मोदी
  • कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए पीएम मोदी पहुंचे, जेपी नड्डा भी साथ में
  • कल्याण सिंह के आवास पर पीएम की अगुवानी के लिए केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा के साथ पूर्व राज्य सभा सदस्य कुसुम राय भी मौजूद
Leave A Reply

Your email address will not be published.