diwali horizontal

अम्बरगंज वार्ड के दबंग पार्षद ने महिला को मारा तमाचा

0 113

लखनऊ : युवक की दबंगई का वायरल वीडियो पार्षद के भतीजे ने दबंगई से गाली गलौज करते हुए गरीब महिला को मारा ज़ोरदार तमाचा नगर निकाय चुनाव के प्रचार में जुटे प्रत्याशियों ने प्रचार शुरू कर दिया है इसी क्रम में आज अम्बरगंज वार्ड के एक प्रत्याशी प्रचार करने पहुंचे थे। वही किराए पर रहने वाली एक महिला ने प्रत्याशी से कहा कि वोट मांगने सब आते हैं मगर काम कोई नहीं करता है।

महिला ने विरोध करते हुए कहा कि पूर्व पार्षद एवं वर्तमान पार्षद पति अहसन कभी इधर नहीं आये और कोई काम भी नहीं कराया वहीं पर रह रही पार्षद के भतीजे की पत्नी ने महिला से गाली गलौज करना शुरू कर दीया जब पीड़ित महिला ने इस बात का विरोध किया तो महिला ने अपने पति को बुला लिया।

दबंग महिला के दबंग पति ने गंदी गंदी गालियां देते हुए महिला को जड़ दिया तमाचा जिसके बाद कई बार दबंग युवक ने महिला पर छोड़ा हाथ और दीं गंदी गंदी गालियां। सूत्रों के मुताबिक दबंग युवक का नाम अयाज़ है और वो वर्तमान पार्षद पति मो.अहसन का भतीजा है थाना सआदतगंज अंतर्गत झड़ियन तालाब चौकी क्षेत्र का है ये पूरा मामला।।

Leave A Reply

Your email address will not be published.