
डालमिया भारत फाउंडेशन ने जवाहरपुर और रामगढ़ में 19 नए सूक्ष्म उद्यमों का उद्घाटन किया
लखनऊ: ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने के अपने सतत प्रयास के तहत डालमिया भारत लिमिटेड की कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) इकाई डालमिया भारत फाउंडेशन (डीबीएफ) ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के जवाहरपुर और रामगढ़ में 19 नए सूक्ष्म उद्यमों का उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी आजीविका के अवसर पैदा करना और उद्यमशीलता को बढ़ावा देना है।रामगढ़ में शुरू किए गए नए उद्यमों में महसुई, बरगदिया, बंकरमपुर, मढ़िया और सराय के लाभार्थियों को ई-रिक्शा प्रदान किया गया। इसके अलावा नरवीरपुर में एक ठेले पर कॉस्मेटिक्स की दुकान, बरताल में फास्ट-फूड की दुकान, सर्वा के पहले चौराहा पर कॉस्मेटिक्स की दुकान, मजलिशपुर के पहले चौराहा पर इलेक्ट्रिक मरम्मत की दुकान, त्रिवेदी नगर में ऑटोमोबाइल मरम्मत की दुकान, महुअकोल में नाई की दुकान और शंकरपुर, सरैंय्या, ख्योकर और भट्ठापुरवा में चार किराना स्टोर शामिल हैं। इस समारोह में प्लांट हेड श्री आगा आसिफ बेग, केन हेड श्री उमाकांत पाठक, एचआर हेड श्री दिनेश यादव, डीबीएफ की टीम और रामगढ़ चीनी मिल्स के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।जवाहरपुर में नए उद्यमों में गाजीपुर, जवाहरपुर और जिहुरी गाँव के लाभार्थियों के लिए तीन ई-रिक्शा और फारिहा में साइकिल मरम्मत की दुकान शामिल हैं। इस कार्यक्रम में प्लांट हेड श्री तेज नारायण सिंह, केन हेड श्री आशीष बंसल, एचआर के उप-प्रबंधक श्री विवेक कुमार, डीबीएफ की टीम और जवाहरपुर चीनी मिल्स के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।प्रत्येक उद्यम को लाभार्थी के योगदान और स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) व बैंकों के माध्यम से ऋण सहायता के साथ-साथ डीबीएफ की ओर से वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। इन उद्यमों से प्रत्येक लाभार्थी को सालाना ₹50,000 से ₹1,00,000 तक की आय होने की उम्मीद है।इस पहल पर बोलते हुए, डालमिया भारत फाउंडेशन के सीईओ श्री अशोक कुमार गुप्ता ने कहा, “डालमिया भारत फाउंडेशन में हमारा मानना है कि सूक्ष्म उद्यम ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक विकास और आत्मनिर्भरता के लिए एक शक्तिशाली इंजन हैं। इन उद्यमों को संसाधन, कौशल और वित्त तक पहुँचाकर हम व्यक्तियों को स्थायी आय अर्जित करने, अपने परिवारों को बेहतर बनाने और अपने समुदायों की समृद्धि में योगदान देने में सक्षम बना रहे हैं। यह पहल मजबूत आजीविका और सशक्त क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में समावेशी विकास को बढ़ावा देने और समुदायों में जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए डालमिया भारत फाउंडेशन के निरंतर प्रयासों को दर्शाती है।
