
दवा इंडिया जेनेरिक फार्मेसी का हुआ शुभारंभ!
बछरावां रायबरेली: बछरावां नगर में लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर बाईपास के पास दवा इंडिया जेनेरिक फार्मेसी का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी ने फीता काटकर किया। नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी ने कहा यह स्टोर मध्यम वर्गीय लोगों के लिए वरदान साबित होगा सभी लोग आसानी से कम कीमत में स्वास्थ्य लाभ ले सकेंगे। वही इस मौके पर नगर पंचायत ने कुछ दवाई भी खरीदी। क्षेत्र में आम जनमानस को कम कीमत में जन औषधि की तरह दवाओं को सर्व सुलभ करने के लिए इस इस जेनेरिक फार्मेसी का शुभारंभ हुआ है।

जनपद में दवा इंडिया फार्मेसी का यह तीसरा स्टोर खुला है यहां पर भी कम कीमत पर दवाएं आम जनमानस के लिए उपलब्ध है। स्टोर के उद्घाटन के समय पंडित दुर्गेश, निरंजन देव स्टोर इंचार्ज, अर्पित फार्मासिस्ट, प्रफुल्ल फार्मासिस्ट, राजकुमार पाल फार्मासिस्ट मौजूद रहे इन्हीं लोगों द्वारा यह स्टोर संचालित किया जाएगा। इस मौके पर बबलू सिंह ग्राम प्रधान, दीपक कुमार, सर्वेश कुमार उर्फ मन्सू सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।