diwali horizontal

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से झूलता मिला अधेड़ महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

0 161

अमेठी : जिले के शिवरतनगंज क्षेत्र के ग्रामसभा गोयन में बीती रात एक महिला ने फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दी। महिला का शव गाँव के एक बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से झूलता मिला। बताया जा रहा है कि मानसिक संतुलन ख़राब होने के कारण अधेड़ महिला ने खुदकुशी कर ली है और अपने पीछे पांच बच्चों को रोता बिलखता छोड़कर चली गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा गोयन में बीती रात 5 बच्चों की मां ने मानसिक संतुलन खराब होने के कारण खुदकुशी कर ली। मृतका के पति मेंहीलाल पासी पुत्र सूरजलाल ने बताया कि उसकी पत्नी की तबीयत ठीक नहीं रहती थी और मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था। मृतका की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है और उसकी दो लड़कियां और तीन बेटे हैं। मृतका के पति ने बताया कि उसने एक लड़की की शादी कर दी है। उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी के साथ कई बार पागलपन जैसी घटना हुई थी और उनका इलाज भी चल रहा था। वह बुधवार शाम 6 बजे घर से बिना बताए चली गई थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका।

 

बता दें गुरुवार सुबह लगभग 8 बजे ग्रामीणों ने गांव के बगल बाग में देखा कि किसी महिला का शव फांसी के फंदे से झूल रहा था। तभी गांव वालों ने मृतका के परिजनों को इसकी सूचना दी। मौत की खबर सुनते ही मृतका के घर-परिवार व गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो है। वहीं गांव वालों का कहना है कि मृतका का मानसिक संतुलन  ठीक नहीं था। थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.