diwali horizontal

संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ मिला युवक का शव, मचा कोहराम

0 143

 

पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगी मौत

रायबरेली :   शिवगढ़ थाना क्षेत्र अन्तर्गत अहलादगढ़ पेट्रोल पम्प वाया गणेशगंज सम्पर्क मार्ग पर गणेशगंज मजरे भवानीगढ़ के रहने वाले युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव से करीब 300 मीटर की दूरी पर खून से लथपथ अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार मृतक अरविंद कुमार उर्फ सोनू उम्र 31 वर्ष पुत्र रामफेर शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे भवानीगढ़ चौराहे के लिए घर से निकला था जहां से एक अज्ञात युवक के साथ अपरान्ह करीब साढ़े 3 बजे वापस लौटकर गांव गया। जहां गांव के बाहर बने अपने नए घर में युवक के साथ अरविंद करीब 3 घंटे तक रुका था। जहां से वापस युवक को छोड़ने के लिए अरविंद शाम करीब साढे 6 बजे घर से निकला था। शाम करीब 7 बजे अरविंद कुमार का शव उसके गांव से करीब 300 मीटर की दूरी पर खून से लथपथ अवस्था में पाया गया।

खबर मिलते ही गांव में हड़कम्प मच गया। वहीं बेटे की मौत की खबर सुनकर मां कमला, पिता रामफेर मूर्छित हो गए। परिजनों के करुण क्रंदन से समूचा गांव कराह उठा। गांव के ही होमगार्ड देवीदयाल पांडेय की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,वहीं घटना स्थल से बरामद युवक की बाइक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मां कमला, पिता रामफेर, भाई राजेंद्र कुमार, बहन किरन, बहनोई सतीश का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि एक्सीडेंटल केस है। सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट से मौत की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.