diwali horizontal

फांसी पर लटका मिला युवक का शव

0 254
लखनऊ : पीजीआई थाना क्षेत्र में एक राजमिस्त्री की पत्नी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घरवालों ने उसका शव फंदे से लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर उप निरीक्षक राजेश कुमार पहुंचे। उन्होंने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, केवल पुत्र सुखबीर निवासी ग्राम मऊ ने थाने पर सूचना दी कि उन्होंने अपनी बहन मिथिलेश (45) की शादी 19 वर्ष पहले संजय पुत्र शंकर निवासी कल्ली पश्चिम के साथ की थी। शुक्रवार को सुबह उनकी बहन मिथिलेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। मृतका ने अपने घर के अंदर कमरे की छत में लोहे की रॉड में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के दो पुत्र और एक पुत्री है। पुलिस इस पूरे मामले में आगे की कार्यवाही की है। वही महिला की मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.